टुडे न्यूज़
पेहवा के निवनिर्वाचित विधायक सरदार संदीप सिंह को केबिनेट मंत्री बनाया जाए : योगराज शर्मा
हरियाणा की सियासत के खेल में इस बार 3 बड़े खिलाड़ी भी चुनाव मैदान में उतरे थे

हिसार टुडे
हरियाणा की सियासत के खेल में इस बार 3 बड़े खिलाड़ी भी चुनाव मैदान में उतरे थे, इसमें एक हॉकी चैम्यिपन व दो कुश्ती चैम्पियन शामिल थे। मगर शानदार जीत केवल भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार संदीप सिंह की पेहवा हलके से हुई। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी मनदीप सिंह को पराजित किया। मनदीप सिंह पूर्व मंत्री हरमोहिन्द्र सिंह के बेटे हैं और सियासत उन्हें विरासत में मिली है जबकिहॉकी खिलाड़ी सरदार संदीप नये खिलाड़ी थे। पूरे हलके में जीत में लिए सरदार संदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ खूब पसीना बहाया। इसी कारण पेहवा की जनता ने उन्हें सिर आंखों पर बिठाया।
यह जानकारी देते हुए हॉकी खेल व खिलाडिय़ों की खेल सुविधाओं के लिए सदैव प्रयासरत समाजसेवी योगराज शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग की है कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए नवनिर्वाचित विधायक सरदार संदीप सिंह को केबिनेट मंत्री बनाया जाए। शर्मा ने उनकी जीत पर पेहवा जाकर उन्हें बधाई दी व पेहवा हलके की जनता का आभार जताया। याद रहे योगराज शर्मा व हॉकी के पुराने व उभरते खिलाडिय़ों ने उनके चुनाव प्रचार के दौरान हलके का दौरा करके अपना सहयोग दिया था।
पेहवा के नवनिर्वाचित विधायक सरदार संदीप सिंह को बधाई देते खेल प्रेमी योगराज शर्मा।