सिरसा लोकसभा क्षेत्र में न तो आपका विधायक बना और ना ही सांसद इसके बावजूद भी सरकार ने जिला में बिना किसी भेदभाव के करोडों रूपयों के विकास कार्य करवाए। कांग्रेस सरकार नेहरु परिवार की सरकार रही है। इसी प्रकार इनेलो परिवार की सरकार थी। इन परिवारों की राजनीति बहुत दिनों तक चलीए परंतु विकास के नाम पर कुछ नहीं किया।
यह बात सिरसा संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने गांव पन्नीवाली रुलदू में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। श्रीमती सुनीता दुग्गल ने आज सालम खेड़ा, पाना, पन्नीवाला, हेबुआना, देसूजोधा, पन्नीवाला, जोगेवाला, मांगेआना, निलियांवाली, खुइयां, दिवान खेड़ा, सांवत खेड़ा सहित लगभग दो दर्जन गांवों का दौरा किया।
गांव पन्नीवाला रुलदू में सुनीता दुग्गल का जोरदार स्वागत हुआ तथा लडडूओं से तौला गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं। प्रदेश सरकार ने गरीब परिवार के बच्चों को बिना पर्ची खर्ची के सरकारी नौकरी लगवाया। उन्होंने कहा कि एक बार जीतवा दोए गांव में विकास कार्यों की गंगा बहेगी।
अन्य पार्टियां तो परिवारवाद की राजनीति करती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद की राजनीति ना करके आम आदमी के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आमजन की सरकार है।
भाजपा सरकार ने वर्ष 2014 से अब तक जो बिना भेदभाव के कार्य किए हैं वह काबिले तारीफ है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनैक्शन दिए गए। स्वच्छता अभियान के तहत गांवों में शौचालाय का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह बूथ के अध्यक्ष थे और आज राष्टीय अध्यक्ष है। इस प्रकार भाजपा आमजन की पार्टी है।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता आदित्य देवीलाल ने कहा कि 8 से 10 वर्ष पहले सडकों की हालत खराब थीए वर्तमान सरकार ने सड़कों का जाल बिछायाए अस्पताल बनाएए स्कूलों को अपग्रेड किया। इस क्षेत्र का कोई मंत्री या सांसद होता तो बहुत विकास होता। भाजपा की सरकार देशभक्ति से कार्य करती है। भाजपा सरकार देशभक्ति की कामना से कार्य करती है।
नरेन्द्र मोदी देश के लिए ही कार्य करते हैं। इन्हीं कार्यों से प्रभावित होकर अन्य पार्टियों को छोडकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12 मई को कमल के निशान पर बटन दबाकर सुनीता दुग्गल को जीताने का कार्य करें। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता देवकुमार शर्माए सिंघा सिंहए छोटू सिंहए साहिब सिंहए सतेन्द्र गर्गए नक्षत्र सिंह सतीश कुमारए महेंद्र सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।