हिसार। हाल में आम आदमी पार्टी कायकर्ताओं पर मुख्यमंत्री कि फर्जी खबर चलाने को लेकर किये गए। धरपकड़ से नारज आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने हिसार में आयोजित संवादाता सम्मलेन में फेक न्यूज के फर्जी केस के मामले पर आप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री ही फेक न्यूज के असली मास्टरमइंड है। उन्होंने हाल में हुए करनाल नगरनिगम चुनावों की एक कटिंग दिखाई जिसमें मुख्यमंत्री और मेयर प्रत्याशी का एक इश्तिहार दिखाया जिसमें उसने मुख्यमंत्री के लिए पंजाबी शब्द का इस्तेमाल किया गया था।