टुडे न्यूज़राजनीतिहरियाणा
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का विरोध, जाट समुदाय के 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

Today News | गोहाना
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु रविवार को जाट समुदाय के भारी विरोध के चलते सुरक्षा के पूरे लाव-लश्कर के साथ गोहाना पहुंचे। वह यहां एक निजी स्पोर्ट्स अकादमी का उद्घाटन करने यहां पहुंचे हैं। दरअसल जाट समुदाय के नेताओं की तरफ से उन्हें यहां घुसने से रोकने की चेतावनी दी गई थी। इसी बीच रविवार काे पुलिस समुदाय के 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि जैसे ही जाट समुदाय के लोगों को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के गोहाना कार्यक्रम के बारे में पता चला, वो लोग विरोध पर उतर आए। जाट नेताओं ने कहा था कि मंत्री अभिमन्यु को गोहाना में नहीं घुसने दिया जाएगा, जिसके चलते गोहाना में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
शनिवार शाम को ही सुरक्षा के मद्देनजर गोहाना को पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया, वहीं प्रशासन ने रविवार शाम तक शहर में धारा- 144 लागू कर रखी है। इसी बीच जानकारी मिली कि कैप्टन का विरोध कर रहे जाट समुदाय के 100 से ज्यादा जाटों को पुलिस ने सुबह ही गिरफ्तार कर लिया, वहीं दोपहर को मंत्री भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गोहाना पहुंचे।