घोलू गुर्जर समर्थक पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धाजंली देते हुए।
Today News | हिसार
भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर मनाई जा रही पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के तहत आज भाजपा के जिला सचिव एवं बूथ नंबर 42 व 43 के अध्यक्ष घोलू गुर्जर के कार्यकर्ताओं ने बूथ नंबर 42 व 43 पर भारत देश के महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। घोलू गुर्जर के यहां नहीं होने पर उनकी अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई राजबीर खटाणा की अध्यक्षता में युवा साथियों ने जयंती मनाई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के देश व समाज सेवा के योगदान को याद किया गया व उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय विलक्षण बुद्धि, सरल व्यक्तित्व एवं नेतृत्व के अनगिनत गुणों के स्वामी व भारतीय राजनीतिक क्षितिज के चमकते हुए सूर्य थे। उन्होंने देश में समतामूलक राजनीतिक विचारधारा का प्रचार एवं प्रोत्साहन करते हुए देश सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। आज उनकी जयंती पर हम उन्हें नमन करते हैं उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस मौके पर विक्की सहारण, अमित गुर्जर, दयानंद, जयवीर खटाणा, जगबीर जांगड़ा, अमित मोर, विक्की खिचड़, विकास शर्मा, हन्नी तनेजा, जसवंत खटाणा, सुरेंद्र शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।