टुडे न्यूज़हिसार
गौतम सरदाना ने किया पशुओं के बाड़े का औचक निरिक्षण
अवैश पशुबाड़ों पर होगी सख्त कार्रवाई : सरदाना

हिसार टुडे |
पटेल नगर में मेयर गौतम सरदाना ने सोमवार को अवैध रूप से बनाए गए पशुबाड़ो का औचक निरीक्षण किया। पार्षदों और पुलिस को साथ लेकर किए निरीक्षण के दौरान कई अवैध पशुबाड़े मिले। शहर में नगर निगम के बेसहारा पशु पकड़ने को लेकर चल रहे अभियान की पटेल नगर की जनता ने जहां तारीफ की। वहीं मेयर से उनको अवैध पशुबाड़ो से निजात दिलाने की गुहार लगाई।
मेयर गौतम सरदाना ने निरीक्षण के दौरान पशु मालिकों को आदेष दिए कि वह 24 घंटे के अंदर अंदर पशुओं के लिए नियमानुसार व्यवस्था करें। यदि कोई व्यवस्था नहीं करता है या पशुओं को खुला सड़कों पर छोड़ता है तो उनके खिलाफ नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। सभी पशुओं को नगर निगम प्रशासन पकड़ कर गोअभ्यारण्य पहुंचाएगा। मेयर गौतम सरदाना ने जनता को आश्वस्त किया कि बेसहारा पशुमुक्त अभियान चल रहा है। बेसहरा पशुओं की समस्या को जड़ से खत्म किया जाएगा। पटेल नगर में औचक निरीक्षण से पहले मेयर गौतम सरदाना ने सेक्टर 13 में पशु पकड़ो अभियान शुरू करवाया। सोमवार को टीम ने सेक्टर 13 और पटेल नगर से 48 बेसहारा पशुओं को पकड़ा।
पटेल नगर के लोगों के साथ मिल किया अवैध बाड़ो का निरीक्षण
मेयर गौतम सरदाना सुबह 9 बजे पुलिस टीम और पार्षदों के साथ पटेल नगर में पहुंचे। पटेल नगर के लोगों को साथ लेकर उन्होंने अवैध पशुबाड़े देखे। रेलवे फाटक के साथ बने अवैध पशुबाड़ा के हालात देखकर वह दंग रह गए। छोटी की जगहों पर 15 – 20 पशुओं को रखा गया था।
मेयर ने पशुबाड़ा मालिकों को कहा कि आप लोगों को शर्म आनी चाहिए, आप लोग पशुपालन नहीं। गोहत्या जैसा काम कर रहे हो। इस बंद करो और कोई ढंग का काम करो। पशुपालकों ने कहा िक वह सभी पशुओं के लिए व्यवस्था करें और पशुओं को खुले में नहीं छोड़ेंगे। मेयर ने पुलिस को सभी के डिटेल नोट करवाई ताकि 24 घंटे में व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान
मेयर गौतम सरदाना के साथ पार्षद डा महेंद्र जुनेजा, पार्षद जगमोहन मित्तल, पार्षद अमित ग्रोवर सहित पुलिस अधिकारियों की टीम मौजूद रहीं।
सफ़ाई व्यवस्था सुधारने के दिये आदेश
पटेल नगर के लोगों ने मेयर गौतम सरदाना से गुहार लगाई कि पटेल नगर में नगर सुधार मंडल सालों पहले मार्केट काटी गई थी। लेकिन आज तक मार्केट विकसित नहीं हो पाई है। इस जमीन पर लोगों ने अवैध पशुबाड़े बनाए हुए और गोबर डालते हैं। गोबर डालने के कारण आस पास के लोगों को जीना मुहाल हो गया हैं। इतना ही नहीं, मार्केट में सफाई कर्मचारी भी नियमित रूप से सफाई करते है, जिस कारण बदत्तर हालात हैं। मेयर गौतम सरदाना ने नगर सुधार मंडल की मार्केट का निरीक्षण किया तो वहां के बुरे हालात देखकर वह हैरान रह गए। लोगों ने वहां गोबर के ढ़ेर लगा रखे थें। वहां पर अस्थाई बाड़े भी बनाए हुए थे। मेयर ने फोन कर निगम अधिकारियों को आदेश दिए कि मार्केट एरिया की सफाई करवाई जाए और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
मार्केट एरिया में अस्थाई बाड़ा बनाने वाले लोगों को मेयर गौतम सरदाना ने समझाया। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध पशुबाड़ा बनाना गलत है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई होगी। समझदारी इसी में है कि आप अपनी जमीन पर पशुओं को लेकर जाए। यहां की सड़कों पर तुम्हारे पशु घूमते मिले तो उन्हें निगम अपने कब्जे में ले लेगा।
मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि अवैध पशुबाड़ो पर कार्रवाई जारी है। पशु बाड़ो में पशुओं के बदत्तर हालात है। 24 घंटे में पशु मालिक बेहतर व्यवस्था नहीं करते है तो सभी पशुओं को निगम गोअभ्यारण्य पहुंचाएगा।
अवैश पशुबाड़ों पर होगी सख्त कार्रवाई : सरदाना
मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि अवैध पशुबाड़ो पर कार्रवाई जारी है। पशु बाड़ो में पशुओं के बदत्तर हालात है। 24 घंटे में पशु मालिक बेहतर व्यवस्था नहीं करते है तो सभी पशुओं को निगम गोअभ्यारण्य पहुंचाएगा।