जेल से हॉस्पिटल जाते समय कैदी को छुड़ा ले गए हथियारबंद लोग
Hisar Today
फरीदाबाद: फरीदाबाद की नीमका जेल से बीके हॉस्पिटल लेकर जाते समय कुछ हथियार बंद लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर उसे छुड़ा लिया। उसके हथियारबंद साथी बाइक पर आए और उन्होंने कई राउंड फायर किए। जानकारी के अनुसार आरोपी विकास पर 6 मर्डर करने का आरोप लगा है।