टुडे न्यूज़टुडे विशेष
यशिका ने लाहौरिया विद्यालय को किया गौरवान्वित
ऑल इण्डिया ओपन कराटे चैम्पियनशिप 2019-20

हिसार टुडे | टुडे न्यूज
ऑल इण्डिया ओपन कराटे चैम्पियनशिप 2019-20 जो की हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुई। उसमें यशिका बंसल ने 15 वर्षा आयु वर्ग में रजत पदक जीत कर विद्यालय व हरियाणा का नाम रोशन किया।
कराटे एसोसिएशन इण्डिया व मिनिस्टरी खेल एवम् युवा मंत्रालय के अंतर्गत यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है इसमें यशिका ने अपने साथी प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए द्वितीय स्थान हासिल करके अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक छाप छोड़ी है जो कि बहुत ही सराहनीय उपलब्धि है।
यशिक की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन प्यारेलाल लाहौरिया, राजेंद्र लाहौरिया, सुरेन्द्र लाल लाहौरिया ने बधाई दी व भविष्य में ऐसे ही परिणाम लाने को प्रेरित किया।